Diwali 2021 : मसालेदार स्नैक्स में बनाए महाराष्ट्र की प्रसिद्द भाजनी चकली #Recipe

By: Ankur Fri, 22 Oct 2021 09:12:31

Diwali 2021 : मसालेदार स्नैक्स में बनाए महाराष्ट्र की प्रसिद्द भाजनी चकली #Recipe

दिवाली के पावन पर्व पर मिठाइयों के साथ चटपटे स्नैक्स की भी जरूरत होती हैं। मीठे के साथ मसालेदार स्वाद बेहतरीन संगम देता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मसालेदार स्नैक्स के तौर पर महाराष्ट्र की प्रसिद्द भाजनी चकली बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप अपने घर पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1/2 किलो चावल
- 250 ग्राम चना दाल
- 150 ग्राम उरद दाल
- 150 ग्राम मूंग दाल
- 2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 2 टेबलस्पून जीरा पाउडर
- 2 टेबलस्पून मक्खन/बटर
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- तलने के लिए तेल
- चकली बनाने की मशीन

bhajni chakli recipe,recipe,recipe in hindi,diwali special recipe

बनाने की विधि

- चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को अलग-अलग भिगोकर 5-6 घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद सभी चीजों को निकाल सुखा लें।
- जब ये चारों चीजें सूख जाएं तो कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
- चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को ठंडा होने पर पीस लें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में 2 कप आटा ले लें।
- इस आटे में मक्खन, नमक, जीरा, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छी मिला लें।
- आटे को दो हिस्सों में बांट लें। पहले हिस्से में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें। जब इस आटे की चकली बन जाएं तो फिर दूसरे हिस्से का आटा गूंद लें।
- आटे की लोइयां बना लें। एक लोई लेकर चकली की मशीन में डालकर मनपसंद आकार की चकली बनाकर एक प्लेट पर रखते जाएं।
- एक हिस्से आटे की चकली बन जाने के बाद दूसरे आटे की भी चकलियां भी बना लें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 4-5 चकली डालकर सुनहरा होने तक तल लें।
- तली हुई चकलियों को प्लेट पर निकालते जाएं और बाकी को भी तल लें।
- चकली ठंडी होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रख लें।
- अगर जरूरत हो तो आप बचे हुए आटे से चकली बना सकती हैं। नहीं तो इस आटे को रख लें।

ये भी पढ़े :

# Diwali 2021 : आखिर क्यों माता सीता ने अपने ही देवर लक्ष्मण को था निगला, जानें यह पौराणिक कथा

# Diwali 2021 : सीता को हरण कर रावण जिस रथ में लेकर गया था उसमें घोड़े की जगह जुते थे गधे, जानें कुछ अनसुने पहलू

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com